दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव मिले। ऐसे में संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 6782 हो गई है। अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। छह लोग होम आइलोशन में हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 16 बताई जा रही है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच की और होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमण रोकने में जुटी है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर जांच की जा रही है।