फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वर्कशॉप में जैक फिसला दो मैकेनिक घायल

Sun, 12 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रोडवेज वर्कशॉप में शनिवार को बस की मरम्मत के दौरान जैक फिसल गया। दबकर दो मैकेनिक घायल हो गए। बाकी मैकेनिकों के शोर मचाने पर पहुंचे कर्मचारियों ने दोनों को निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रोडवेज वर्कशॉप में बस का मरम्मत चल रहा था। मैकेनिक घुसरी मिश्र निवासी पवन मिश्रा (34), इनके साथी मईल थाना क्षेत्र के बरठी गांव निवासी राम कुमार पांडेय (52) बस के अगले टायर और ब्रेक पैड की मरम्मत जैक लगाकर कर रहे थे। अचानक जैक फिसल गया और दोनों बस के नीचे दब गए। पवन मिश्रा के सिर, पैर और हाथ में चोटें आई हैं। हालत चिंताजनक बताई जा रही है। एआरएम कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि बस की मरम्मत के दौरान एक जैक फिसल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें