पराली जलाने के मामले में दो कानूनगो निलंबित
देवरिया। पराली जलाने के मामले में जांच के बाद डीएम अमित किशोर ने महुआडीह व बखरा क्षेत्र के कानूनगो को निलंबित कर दिया।
सेटेलाइट के जरिए मिली रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर सौरभ सिंह व तहसीलदार आनंद कुमार नायक ने निरीक्षण किया। इस दौरान महुआडीह व गौरीबाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बखरा, गौरीबाजार व महुआडीह क्षेत्र में पराली जलाते पाया गया। इस दौरान बखरा क्षेत्र के कानूनगो शिव कुमार लाल व महुआडीह क्षेत्र के कानूनगो मंगरू प्रसाद अनुपस्थित रहे। हाटा मार्ग स्थित पिपरा धन्नी, रतनपुरा सहित अन्य गांवों का निरीक्षण किया तो पराली जलते पाया गया। डीएम ने दोनों कानूनगो को निलंबित कर दिया है।