बरियारपुर। लाहिलपार गांव के पास रविवार की देर शाम टेंपो और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सदर कोतवाली के सुबिखर गांव निवासी विशाल कुमार और सोनू किसी कार्य से बाइक से लाहिलपार जा रहे थे। वह लाहिलपार गांव के पास पहुंचे थे कि टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। सूचना पर बरियारपुर थाने के एसआई धर्मेंद्र मिश्र पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भेजवाया। एसओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि टेंपो और बाइक में भिड़ंत हुई है। दो लोग घायल हुए है।