देवरिया। शहर के बीआरडीपीजी कॉलेज के पास 24 घंटे के भीतर ट्रेन की चपेट में आने से स्वर्ण व्यवसायी सहित दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक गोरखपुर जनपद का रहने वाला है।
शहर के भुजौली कॉलोनी निवासी ऋषिकेश वर्मा (45) पुत्र राजेंद्र वर्मा शनिवार की सुबह स्कूटी से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गए थे। लौटते समय बीआरडीपीजी कॉलेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप वैशाली सुपरफास्ट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ऋषिकेश की शहर के हनुमान मंदिर चौराहे पर आभूषण की दुकान है। दूसरी घटना में शुक्रवार को बीआरडीपीजी कॉलेज के समीप स्थित रेेलवे क्राॅसिंग से थोड़ी दूर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के मरवट गांव निवासी किशन पासवान (24) पुत्र रामनगीना की मौत हो गई।