देवरिया। शहर के राघव नगर में आयोजित डांडिया कार्यक्रम लापरवाही की भेंट चढ़ गया। युवक, युवती और महिलाओं की इतनी भीड़ जुट गई कि पूरी व्यवस्था लड़खड़ा गई। इस बीच युवकों के दो गुट आपस में मारपीट कर लिए। इससे अफरातफरी मच गई। इसमें एक युवक का सिर फट गया, पुलिस पांच नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज की है। शहर के राघव नगर के एक निजी स्कूल में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर की रात को हुआ। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ ही देर बाद मारपीट युवकों के आपस में कर लिया। वहां मौजूद पुलिस भी अधिक भीड़ होने के कारण बेबस नजर आई। मारपीट में खुखुन्दू थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला गांव निवासी गौरव यादव का सिर फट गया। पुलिस सुधांशु तिवारी, आशीष मोदी, नीतिश मल्ल, अवनीश कुमार और 15 अज्ञात लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।