फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 36 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, 36 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में धीरे-धीरे कमी आ रही है। शुक्रवार को दो लोगों की जहां मौत हो गई वहीं 36 लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। ऐसे में अब तक जनपद में पाजिटिव मरीजों की कुल संख्या 19890 हो चुकी है, जबकि 18953 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 752 है। होम आइलोसेशन में 580 लोग हैं। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में 59, सीएचसी गौरी बाजार में एक तथा चार निजी अस्पताल में भर्ती 12 लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आ रही है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें