जिले में कोविड के मिले दो पॉजिटिव केस
देवरिया। कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को दो लोग पॉजिटिव मिले। इनको लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या 33 हो गई है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर के एक मोहल्ले की एक महिला गर्भवती है। वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची, जहां जांच कराने पर संक्रमित मिली। वह होम आइसोलेशन में है। पीएचसी बैतालपुर के कर्मचारी भी पॉजीटिव मिले हैं। उन्हें शुगर की बीमारी भी है। उनके परिवार में नौ सदस्य हैं। होम आइसोलेशन के सात मरीज ठीक हुए है। जबकि 32 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 22731 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 22468 लोग स्वस्थ हो गए हैं।