फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देईडीहा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मरे दो मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के देईडीहा गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में दो मवेशियों की मौत हो गई। देईडीहा गांव निवासी और पशु पालक कृष्णानंद उपाध्याय सुबह नाद पर गाय और बछड़ा बांधकर खिला रहे थे। लोगों के अनुसार अचानक दोनों पशु जमीन पर गिर पड़े और तड़पने लगे। लोग जब तक कुछ समझ पाते और करते, उनकी मौत हो गई। किसी ने इसकी जानकारी पशु और राजस्व विभाग को दिया। पशु चिकित्सकीय टीम ने मृत पशुओं का निरीक्षण किया। एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि राजस्व टीम भेजी गई थी। दोनों पशुओं के मौत का कारण पता नहीं चल पा रहा है। पता कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें