सलेमपुर। पिपरा नाजिर वार्ड के मोटर गैरेज में शनिवार की देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने के कारण गैरेज में खड़ी दो कार व एक बाइक जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दो घंटे बाद काबू पाया। आग लगने के कारण की जांच पुलिस कर रही है।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो पिपरा नाजिर निवासी अभिषेक वर्मा का मोटर गैराज है। इसमें मोहल्ले के कुछ लोग अपना वाहन खड़ा करते हैं। शनिवार की देर रात गैरेज में मालिक व अभिजीत तिवारी की कार खड़ी थी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अभिषेक को दी। वह गैरेज पर पहुंचे तब तक दोनों कार व बाइक आग में जल चुकी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पा रहा है। आग के कारण का पता लगाया जा रहा है।