तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में
देवरिया। एल्डर्स कमेटी की बैठक शनिवार को संघ भवन में हुई। इसमें तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दाखिल पर्चों की जांच की गई। अध्यक्ष पद के पांच दावेदारों में तीन ने पर्चा वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के सिर्फ दो प्रत्याशी मैदान में हैं। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष विपिन बिहारी मणि ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सच्चिदानंद, नर्वदा चौहान, विजय सेन यादव, अरविंद गुप्ता व अंबरीष मणि ने पर्चा भरा था। इनमें विजय सेन यादव, अरविंद गुप्ता और नर्वदा चौहान ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अंबरीष मणि त्रिपाठी और सच्चिदानंद श्रीवास्तव अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए ब्रजेश मिश्र व विजय प्रताप मिश्र के बीच चुनाव होगा। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष गिरीश नारायण तिवारी, संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रशांत मणि त्रिपाठी, सदस्य कार्यकारिणी बेचू चौहान, सुनील कुमार चौहान, अब्दुल हुसैन निर्विरोध निर्वाचित होंगे।