फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरात जा रहे दो भाइयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बरात में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के देवघाट गांव निवासी राधेश्याम यादव (60) और उनके भाई तुंगनाथ यादव (65) मंगलवार की रात एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। अभी दोनों भटनी-भरथुआ मार्ग पर कोल्हुआ स्कूल के समीप पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेटिंग के पास पहुंचे थे, इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें