खुखुंदू। देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर शेरवां बभनौली मोड़ के पास सोमवार सुबह दो बोलेरो आपस में भिड़ गईं। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ का नजदीक तो कुछ का देवरिया में इलाज कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवां निवासी केदार यादव (40) अपने भतीजे बृजेश यादव (16) और सत्यम (12) को लेकर बोलेरो से भतीजी नीलू के यहां देवरिया गए थे। वहां से लौटते समय देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर शेरवां बभनौली मोड़ के पास उनकी गाड़ी सामने से तेज गति से आ रही दूसरी बोलेरो जा भिड़ी,। हादसे में केदार यादव की बोलेरे में सवार तीनों लोगों के अलावा दूसरी बोलरो में सवार डोल छपरा सलेमपुर निवासी जानकी देवी (65) और उनकी बहू रुबी देवी (27) घायल हो गईं।
जानकी देवी, बहू रुबी को लेकर देवरिया इलाज के लिए चली गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। मौके पर पहुंचने से पहले घायल अस्पताल जा चुके थे। किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।