देवरिया। शहर में दो स्थानों से बाइक चोरी की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना गोपालगंज जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के रहने वाले आबिद अंसारी पुत्र निजामुद्दीन अंसारी 18 मार्च को अपने दोस्त को छो़ड़ने बाइक से छोड़ने के लिए देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आए हुए थे। इसी बीच वाहन लिफ्टरों ने बाइक उड़ा दी। दूसरी सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया अहीर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 20 मार्च की रात में वह बाजार से घर पहुंचे। जहां पर दरवाजे पर बाइक खड़ी कर खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसी बीच चोरों ने उनकी बाइक उड़ा दी। पीड़ित सुबह उठा तो बाइक नहीं थी। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।