दो बाइक की टक्कर, छात्रा घायल
भटनी। कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां उसका इलाज कराया गया।
बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी निवासी नरगिस खातून नगर स्थित एक कॉलेज स्नातक की छात्रा है। सोमवार को वह कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी।
भटनी -बलुआ अफगान मार्ग पर दो बाइक की टक्कर में वह घायल हो गई थी। इस बाबत एसओ संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है।