दो बाइक की टक्कर में किशोर घायल
बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंठीपट्टी गांव के समीप शुक्रवार देर शाम दो बाइक की टक्कर में एक किशोर घायल हो गया। राहगीरों ने इलाज के लिए उसे निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। मलसी खास गांव निवासी विकास पासवान (17) पुत्र लल्लन पासवान शुक्रवार की देर शाम धनतेरस पर झालर खरीदने के लिए पथरदेवा बाजार गया था। वह लौटते समय पथरदेवा-बघौचघाट मार्ग पर कंठीपट्टी गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से रही बाइक से टक्कर हो गई जिसमें विकास घायल हो गया। राहगीरों ने इलाज के लिए उसे मलसी चौराहा स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचाया। उधर, अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा बाइक सवार गाड़ी लेकर फरार होने में सफल रहा।