फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

Thu, 18 Jan 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन



रुद्रपुर। नगर के मुख्य बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को चारपहिया वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया । घटना बुधवार की शाम रुद्रपुर- देवरिया मार्ग पर कोइलगढहा गांव के पास हुई।
विज्ञापन

कोईलगढहा गांव के मलटोली निवासी अजय यादव (18) और मनीष यादव (18) रुद्रपुर से बाजार करके घर लौट रहे थे। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। बसहवा बाबा के स्थान पर देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अजय यादव का पैर टूट गया और सिर पर चोट लगने से कान से खून आ रहा था। मनीष को भी गंभीर चोट लगी है। राहगीरों ने कार को पकड़ लिया और घायलों को सीएचसी रुद्रपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें