बरहज। पैना रोड स्थित मेहियवां गांव के पास रामजानकी मार्ग पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे उस पर सवार कटइलवा के श्याम बिहारी (38) पुत्र छेदी और मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं निवासी रामभवन (26) पुत्र अर्पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
कटइलवा निवासी श्यामबिहारी और मदनपुर के कोल्हुआं गांव निवासी रामभवन बाइक से बरहज की ओर आ रहे थे। दोनों मेहियवां के पास पहुंचे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को इलाज के लिए भेजा। संवाद