फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के हाता बाजार से आगे प्रतापपुर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोपालगंज जिले के कोइरीगांवा निवासी आदित्य सिंह की बाइक मंगलवार को भवानीछापर स्थित उनकी इलेक्ट्रानिक की दुकान के सामने से गायब हो गई थी। बुधवार को वाहन स्वामी ने श्रीरामपुर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ही सिरसिया पवार गांव निवासी अभिषेक सिंह व सरताज अली के रूप में की है। इस संबंध में एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें