देवरिया। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने दो युवकों को पिस्टल के साथ दौड़ा कर पकड़ लिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी कि भवानी छापर झरही नदी के पास दो युवक पिस्टल के साथ खड़े हैं सूचना पाकर पुलिस ने घेराबंदी की, तो दोनों युवक भागने लगे।
पुलिस ने सिरिसिया निवासी शिवम सिंह व मदनचक निवासी पवन कुमार को दौड़ाकर एक पिस्टल व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।