फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी के पांच सोलर पैनल के साथ दो गिरफ्तार, केस दर्ज

विज्ञापन
भटनी थाने पर चोरी के पांच सोलर पैनल के साथ आरोपी व पुलिस टीम
विज्ञापन
भटनी के खोरीबारी में मिली सफलता, एक आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पिकअप से जा रही चोरी का पांच सोलर पैनल मंगलवार की रात पुलिस ने पकड़ लिया। भटनी के खोरीबारी में मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने तेजी दिखाई तो सफलता हाथ लगी। पकड़े गए सोलर पैनल की कीमत लाखों की बताई जा रही है। मौके से दो चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर दो को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं तीसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

भटनी एसओ वीरेंद्र कुशवाहा हमराहियों के साथ मंगलवार की रात गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिरों से सूचना मिली कि खोरीबारी के रास्ते पिकअप से सोलर पैनल बिहार भेजा जा रहा है। पुलिस खोरीबारी इलाके में पहुंची तो एक पिकअप आता दिखा। वाहन नजदीक आने पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वाहन छोड़ उसमें सवार युवक भागने लगे। यह देख सिपाहियों ने दौड़ाकर युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक सोलर के बारे में सही जानकारी नही दे पाए। संदेह होने पर पिकअप सहित दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी का सोलर होने की बात बताई। पुलिस ने अभिषेक कुशवाहा निवासी घांटी, राहुल प्रसाद और कृष्णा कुशवाहा निवासी धर्मखोर बाबू के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज किया। अभिषेक और राहुल को पुलिस ने जेल भेज दिया, वही फरार कृष्णा की तलाश की जा रही है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि एक पिकअप पर चोरी के पांच सोलर पैनल पकड़े गए है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें