फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की पीटकर हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुरा के तिवारी टोला में शुक्रवार की रात एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। तिवारी टोला के रहने वाले अजय कुमार पुत्र उपेंद्र सदर कोतवाली थाना के पुरवा चौराहे स्थित एक टेंपो एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्य थे। शुक्रवार को रात कुछ लोग उन्हें घेर करके लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सात लोगों के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें भोलू उर्फ पंकज, सन्नी, पिंटू यादव, वीरेंद्र यादव, नीरज यादव, इंद्रजीत, मखडू यादव शामिल हैं। पुलिस ने सन्नी पुत्र छोटक यादव तथा नीरज यादव पुत्र सोहन विशुनपुरा तिवारी टोला को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सात में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें