फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्यूबवेल खराब, नाली तो कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, कैसे हो गेहूं की सिंचाई

Sat, 20 Jan 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से लगाए गए हैं 24 ट्यूबवेल
विज्ञापन




देवरिया। विकास खंड तरकुलवा के सरकारी ट्यूबवेलों की स्थिति खस्ताहाल है। कहीं नलकूप खराब हैं, तो नालियां व पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हैं। इससे सैकड़ों एकड़ गेहूं व रबी के अन्य फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही हैं।

विकास खंड क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से 24 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। रामपुर खास गांव में लगा 25 डीजी सरकारी नलकूप पिछले साल धंस गया था। जिसको विभाग ने ठीक कराया, लेकिन उसका पंप जाम है और मोटर फूंक गया है। वर्ष 2019-20 में हरैया गांव में करीब 80 लाख की लागत से निर्मित 104 डीजी ट्यूबवेल फिलहाल शोपीस बना हुआ है। ट्यूबवेल की पाइपलाइन बिछाने में गड़बड़ी की गई है, जिससे पानी आसपास के खेतों में भी नहीं जा पाता है।
विज्ञापन

मुंडेरा गांव के वंशभरिया मजरे पर लगाए गए ट्यूबवेल के कुलावे बंद हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो रही है। मठिया महावल और सोन्हुला रामनगर में डिलेवरी टैंक टूट गया है, नालियां क्षतिग्रस्त हैं। इसके अलावा सिरवनिया, परसौनी, रतनपुरा आदि गांवों में सरकारी नलकूप की नालियां क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन

सिरवनिया के किसान हरिकेश सिंह, रतनपुरा के पूर्व प्रधान डॉ. संजय पांडेय, रामपुर खास के प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, हरैया के प्रधान प्रतिनिधि राकेश प्रसाद, पूर्व प्रधान अशोक यादव, विनोद जयसवाल, डॉ. संजीव राव, दिवाकर राव, सरफराज अहमद, महेश चौहान आदि ने विभागीय अधिकारियों से खराब ट्यूबवेलों को ठीक कराकर जर्जर नालियों के मरम्मत की मांग की है। नलकूप विभाग के जेई विवेकानंद ने बताया कि रामपुर खास के ट्यूबवेल का मोटर जल गया है, जिसे जल्दी ही ठीक करा दिया जायेगा। अन्य नलकूपों में जो थोड़ी-बहुत कमियां हैं, उन्हें भी जल्दी ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

बबुरी गांव के पंचायत भवन के एक कमरें में फैली गंदगी। - संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें