फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसआई के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूर्वान्चल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रो ने टीएसआई खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
टीएसआई के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पूर्वांचल संघर्ष समिति ने सुभाष चौक से निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले युवाओं ने शुक्रवार को सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। यातायात निरीक्षक के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघर्ष समिति के सुधांशु रंजन मिश्र ने कहा कि टीएसआई रामवृक्ष यादव लंबे समय से तैनात हैं। यात्रियों से अक्सर बदसलूकी करते हैं। डंडे से प्रहार, सड़क पर दौड़ाकर पीटना, चलते वाहन से दौड़ाकर किसी भी व्यक्ति को सड़क पर पीटना इनकी आदत है। इन कारस्तानियों से आम राहगीर दहशत में रहते हैं। यह केवल रुद्रपुर मोड़ से सुभाष चौक तक ही सक्रिय रहते हैं। बाकी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं देते। जाम की समस्या का समाधान कराने में भी नाकाम हैं। प्रदर्शन में ओम तिवारी, हरिओम, धीरजपाल सिंह, प्रसेनजीत त्रिपाठी, कमालुद्दीन अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें