चनुकी। लार कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी विहीन है। कस्बे में नो एंट्री के बाद भी बड़े वाहन घुस जा रहे हैं। इससे लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया है। चौकी पर तैनात रहे प्रभारी संकल्प सिंह राठौर के निलंबित हो जाने से किसी की तैनाती नहीं हो सकी है। कस्बे में रात 10 से सुबह 10 बजे तक नो एंट्री है। इसके बावजूद बड़े वाहन प्रवेश कर जा रहे है। बाजार में बड़े वाहनों के घुस जाने से आमजनों का आवागमन बाधित हो जाता है। चौकी पर किसी प्रभारी के नहीं होने से अन्य पुलिस कर्मी बाजार में जा रहे बड़े वाहनों व आए दिन लग रहे जाम की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। संवाद