फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ की डाल टूटने पर ट्रक चालक को पीटा

Wed, 11 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। सड़क किनारे आम के पेड़ की डाल टूटने को लेकर सरकारी गल्ला लेकर जा रहे ट्रक चालक से कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। ट्रक मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बरडीहा परशुराम के परसन टोला निवासी बंकेश्वर यादव पुत्र बलराम ने मईल पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके ट्रक का चालक चंद्रमा यादव सरकारी गल्ला लेकर कसिली के तरफ से आ रहा था। इसी दौरान बरठी गांव के समीप ट्रक से एक आम के पेड़ की एक डाल टूट गई। इसको लेकर कुछ लोगों ने ट्रक चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। ट्रक मालिक ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें