फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक ने बिजली खंभा तोड़ा, दस हजार घरों की ठप रही आपूर्ति

Fri, 26 Jan 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रामपुर कारखाना  नगर पंचायत के डुमरी पांडेय चक रोड पर बिजली पोल में टकराया ट्रक।संवाद​
विज्ञापन
बिजली का खंभा तोड़ने के बाद ट्रक छोड़कर भाग गया चालक
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अवर अभियंता और लाइनमैन ने आपूर्ति बंद कराई और ट्रक को थाने भेजा
- फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आपूर्ति के दौरान ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। खंभा ट्रक पर गिर गया। बिजली चालू देखकर घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने आपूर्ति बंद कराई। घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकला। देर शाम तक तीन वार्डों के करीब दस हजार घरों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को डुमरी पांडेय चक रोड स्थित रामपुर धूस पर एक बड़ा हादसा टल गया। एक ट्रक सामान लोड कर रामपुर कारखाना की ओर आ रहा था। वह डुमरी-पांडेय चक रोड स्थित शराब की दुकान के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट कर ट्रक पर ही गिर गया।
विज्ञापन

आपूर्ति के दौरान खंभा टूटने और ट्रक में फंसने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही लाइनमैन बबलू घटनास्थल पहुंचे और आपूर्ति बंद कराए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रामपुर कारखाना फीडर को दो घंटे तक बंद करना पड़ा।
बाद में बिजली निगम के कर्मचारियों ने पास के ट्रांसफाॅर्मर से तीन वार्ड आंबेडकर, गुदरी वार्ड और सोनार टोली वार्डों की सप्लाई देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी।
पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनीष पांडेय ने बताया कि मौके पर पहुंचकर लाइनमैन ने आपूर्ति बंद करा दी है। देर रात तक तक खंभा बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ट्रक को थाने में भेज दिया गया है।
कोट
सुबह ट्रक के टक्कर मारते ही लाइनमैन को फोन करके बुलवाया था। जेई भी आए थे, लेकिन अब तक खंभा नहीं लगाया गया है। इसके चलते सुबह से ही दुकानदारी ठप पड़ी है।

-संजय सिंह, वेल्डिंग दुकान मालिक

सुबह से ही बिजली कटी हुई है। कई बार विभागीय कर्मचारियों को खंभा बदलने के लिए कहा गया है, लेकिन खंभा बदला नहीं गया है। इसके चलते टंकी में पानी समाप्त हो चुका है। रात तक इन्वर्टर भी जवाब दे जाएगा।
विज्ञापन

-जितेश पांडेय, जलकल वार्ड, रामपुर कारखाना

खंभा टूटने की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल के साथ घटनास्थल पर गया था। अवर अभियंता से शाम तक बिजली बहाल करने की बात कही गई, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इसके चलते पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

-शहनवाज उर्फ लड्डन, सभासद रामपुर कारखाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें