फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे बिजली के लिए बिलबिलाए चालीस हजार लोग

विज्ञापन
रुद्रपुर नगर में जला फीडर - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
दस घंटे बिजली के लिए बिलबिलाए चालीस हजार लोग
विज्ञापन

रुद्रपुर। पॉवर हाउस का फीडर ब्लास्ट होने से नगर में रविवार की सुबह बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दस घंटे बिना बिजली के नगर की चालीस हजार की आबादी गर्मी से बिलबिला गई। लोग घर में उमस और बाहर कड़ी धूप से बेहाल हो गए। देर शाम नगर में बिजली आपूर्ति चालू होने पर लोगों को राहत मिली।
सुबह नौ बजे नगर के जामुनी चौराहा स्थित पॉवर हाउस का फीडर ब्लास्ट कर गया, जिससे नगर के सोलह वार्डो में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। धूप तेज होने के साथ घरों में उमस बढ़ने लगी। दोपहर में लोगों के घरों में टंकी से पानी भी समाप्त हो गया। बिजली आपूर्ति बंद होने से सबसे अधिक महिलाओं को परेशान होना पड़ा। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने से दुकानदारों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। पॉवर हाउस के ब्लास्ट फीडर को ठीक कराने के लिए जिले से तकनीशियन बुलाना पड़ा। छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम छह बजे नगर में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। शनिवार की शाम भी नगर में जर्जर तारों के टूटने से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता संगम कुमार ने कहा कि फीडर ब्लास्ट होने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसको दुरुस्त करा कर सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन

डेढ़ सौ गांवों की छह घंटे गुल रही बिजली
लार। लार विद्युत उपकेंद्र को जाने वाला 33 हजार का मेन तार शनिवार को सलेमपुर के सुगहीं वार्ड के सामने टूट गया। इससे नगर समेत डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति ठप रही। शनिवार देर रात आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। जेई राजकुमार ने बताया कि मेन तार टूटने से आपूर्ति ठप हुई थी। फाल्ट को ठीक करा आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में आपूर्ति ठप होने से परेशान कुछ लोग उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर फोन कर खराबी की जानकारी लेना चाह रहे थे। नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे और सीयूजी ऑफ रखने का कारण पूछा तो एसएसओ ने मोबाईल फोन चार्ज नहीं होने की बात कही। उपभोक्ताओं ने खुद सीयूजी नंबर को ऑन किया तो मोबाइल चार्ज है। लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। लोगों के तेवर से कर्मचारी सहमे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें