फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्रिकेट प्रशिक्षक नहीं होने से परेशानी

Wed, 03 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेल शिविर बंद होने से खिलाड़ी हो रहे परेशान, क्रिकेट छात्रावास का प्रशिक्षण भी हो रहा प्रभावित
विज्ञापन

- क्रिकेट सीखने वालों की संख्या है अधिक, खेल के दम पर बड़ा नाम करने के सपने को लगा ग्रहण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 गज की क्रिकेट पिच हाल के दिनों में लगातार विवाद का विषय बन रही है। सत्र की शुरुआत में ही 84 खिलाड़ियों का पंजीकरण कर लिया गया और इनसे पूरे वर्ष भर की फीस के रूप में प्रति खिलाड़ी 160 रुपये वसूल लिया गया। एक सप्ताह पूर्व यहां के प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षण को ही क्रीड़ाधिकारी की रिपोर्ट पर खेल निदेशालय ने निलंबित कर दिया गया। ऐसे में इन खिलाड़ियों का भविष्य अब अंधेेरे में आ गया है।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 24 अप्रैल के बाद से ही क्रिकेट प्रशिक्षक को निलंबित कर दिया गया। कारण बताया गया कि कुछ अभिभावकों ने प्रशिक्षक पर खिलाड़ियों से धन उगाही करने का आरोप लगाया था और इसकी शिकायत आईजीआरएस पर की गई थी। जांच के बाद उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई। हालांकि खेल से जुड़े लोगों का ही कहना है कि इस मामले में प्रशिक्षक को नोटिस तक नहीं दी गई और सीधे कार्रवाई कर दिए जाने से अब वह जिम्मदारों के निर्णय पर ही सवाल भी उठा रहे हैं। इधर सत्र 2023-24 की शुरूआत हुई तो पहले ही माह में क्रिकेट में कुल 84 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। प्रत्येक खिलाड़ी ने एक सत्र के निर्धारित शुल्क भी 160 रुपये जमा कर दिए। यानि 14440 रुपये खेल विभाग ने प्रशिक्षण दिलाने के नाम पर खिलाड़ियों से ले लिया, लेकिन अब प्रशिक्षक सहित अन्य सुविधा देने के नाम पर जिम्मेदार कन्नी काटते नजर आ रहे हैं। देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव मो.कलाम खान ने मंगलवार को बताया कि प्रशिक्षण बंद होने से खेल व खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है। जिनसे पंजीकरण शुल्क लिया गया है, उन्हें वापस किया जाए या उनके लिए जल्द प्रशिक्षक की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

स्पीकअप
स्टेडियम से क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर बंद होने नुकसान हमारा हो रहा है। प्रशिक्षक नहीं होगा तो खिलाड़ी सीखेंगे कैसे। इससे खेल व खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
...आर्या शुक्ला, अंडर-16 स्टेट खिलाड़ी
-
क्रिकेट प्रशिक्षक का निलंबन होने के बाद अभी तक कोई नहीं आया। यह स्थिति बेहद खराब है। इस खेल में यहां सबसे अधिक खिलाड़ी आते हैं, तो व्यवस्था की जानी चाहिए।
.... इशिका वर्मा, डीडीयू क्रिकेट टीम की पूर्व सदस्य

स्टेडियम में क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का बंद होना यहां के खिलाड़ियों के लिए तकलीफदेय है। अब सीखने वाले कहां जाएंगे। ऐसे में तो वह इधर-उधर भटकने को मजबूर होंगे।
....विशाल यादव, अंडर-14 का स्टेट कैंप कर चुके खिलाड़ी

क्रिकेट प्रशिक्षण का बंद होना अच्छा नहीं है। नए प्रशिक्षक का तत्काल इंतजाम किया जाना चाहिए ताकि खिलाड़ियों का प्रदर्शन न प्रभावित हो।
...शिवम शुक्ला, स्कूली स्टेट खेल चुके खिलाड़ी
-
दो माह से क्रिकेट छात्रावास का प्रशिक्षण भी है प्रभावित
स्टेडियम के क्रिकेट छात्रावास में आवंटित 25 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण नौ फरवरी के बाद से ही बंद चल रहा है। यहां पूर्व प्रशिक्षक रहे अब्दुल अहद का एक प्रशिक्षु से मालिश कराने का वीडियो वायरल होने के बाद खेल निदेशालय ने उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उनके जाने के बाद यहां प्रशिक्षक का पद खाली है। यहां क्रिकेट के लिए 25 सीटें निर्धारित हैं। इन सीटों पर जिला, मंडल, स्टेट, केंद्रीय शिविर के बाद चयनित खिलाड़ी लिए जाते हैं।
विज्ञापन


खेल निदेशालय को क्रिकेट प्रशिक्षक के लिए पत्र लिखा गया है। निकाय चुनाव के बाद नए की तैनाती होने की उम्मीद है। पंजीकरण करा चुके खिलाड़ी परेशान न हो, जल्द ही समस्या सुलझ जाएगी।
... राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें