फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता के घर से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
भलुअनी स्थित कुइयां में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता के घर से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के कुइयां गांव में बृहस्पतिवार की रात आशा कार्यकर्ता के घर में चोरी हो गई। चोर लाखों के आभूषण आदि पर हाथ साफ कर दिया। चोर शौचालय के रास्ते घर में घुसे थे। सुबह घर से कुछ दूरी पर बॉक्स और कपड़े मिले हैँ।
विज्ञापन

भलुअनी थाना क्षेत्र के कुइयां गांव निवासी और आशा कार्यकर्ता तारा देवी के घर में घुसकर चोर कपड़े और आभूषण रखे दो बॉक्स चुरा ले गए। सुबह फर्श पर सामान बिखरा देख लोग दंग रह गए। घर शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। चोरों ने करीब 500 मीटर दूरी पर बॉक्स और कपड़े फेंक दिया था। लोगों के अनुसार, तारा देवी अपनी बेटी की शादी के लिए कुछ जेवर बनवा कर रखी थीं। चोर उसे भी चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें