फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन परियोजनाओं में बाधा बन रहे पेड़ और विद्युत पोल हटाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन परियोजनाओं में बाधा बन रहे पेड़ और विद्युत पोल हटाए जाएंगे
विज्ञापन

सीडीओ की समीक्षा में कार्यदायी संस्थाओं ने रखी बात तो दिया गया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि जनपद में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से निर्माणाधीन परियोजनाओं में अवरोध बन रहे पेड़ व विद्युत पोल को संबंधित अधिकारी समय से हटवा लें। इस संबंध में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
वह रविवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक के दौरान पाया गया कि जनपद के थाना कोतवाली के अंतर्गत बरियारपुर में नवीन पुलिस थाना बरियारपुर के आवासीय भवनों का निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की ओर से पेड़ों की कटान संबंधी नीलामी का कार्य पूरा नहीं किया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से जान बूझकर विलंब किया जा रहा है। इस पर सीडीओ ने कहा कि 27 सितंबर तक पेड़ों के नीलामी का कार्य पूर्ण कराकर अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

देवरिया सदर के खोराराम में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की ओर से 13 सितंबर को विद्युत तार हटाने के लिए जरूरी धनराशि विद्युत निगम को जमा कर दी गई है। इस पर विद्युत निगम के जिम्मेदारों को तीन दिन में तार को हटवाने, भाटपाररानी में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की ओर से 23 सितंबर को विद्युत तार हटाने के लिए वांछित धनराशि विद्युत निगम को जमा किए जाने के बावजूद ऐसा नहीं किए जाने पर अधिशासी अभियंता विद्युत को 30 सितंबर तक यह कार्य करा लिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद देवरिया के जल निकासी के लिए स्वीकृत आरसीसी स्टार्म ड्रेन परियोजना नाली निर्माण में बाधा बने पेड़ों के कटान का प्रभागीय वनाधिकारी ने मौके पर ही शीघ्र करा लेने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लार रोड रेलवे स्टेशन ढाला से बरडीहा परशुराम तक के बाधक बन रहे विद्युत पोल का निस्तारण कराने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। धमउर में सीएचसी के निर्माण में ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए जमा धनराशि के बाद भी यह कार्य नहीं किए जाने पर अधिशासी अभियंता विद्युत गौरीबाजार को तीन दिन में ट्रांसफॉर्मर लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें