फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भारी बारिश में देवरिया मार्ग पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवीए का टूटा बिजली का तार, आपूर्ति ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। देवरिया-बरहज मार्ग पर शनिवार की दोपहर में भारी बारिश के कारण विशाल पेड़ गिर गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। जबकि पेड़ के जद में आ जाने के कारण 33 केवीए बिजली के मेन सप्लाई का तार टूट गया। जिससे नगर सहित अन्य फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। काफी जद्दोजहद के बाद आवागमन सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन

सुबह से पूरे दिन रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश के बीच हरनौठा गांव के निकट देवरिया मार्ग पर विशाल पेड़ गिर गया। जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। संपूर्ण समाधान दिवस में आए डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी डॉ.संकल्प शर्मा के वापस जिला मुख्यालय वापस जाने और मुख्य सड़क पर पेड़ गिरा होने की जानकारी होने पर अधिकारियों के पांव फूल गए। एसडीएम योगेश कुमार मौके पर पहुंच गए। जहां स्थानीय और विभागीय कर्मियों की मदद से किसी तरह पेड़ का मलवा हटाया जा सका। हालांकि अधिकारियों की गाड़ियों को किनारे से निकाल दिया गया। मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण करीब एक से डेढ़ तक आवागमन बाधित रहा। जबकि नगर सहित जयनगर, सतरांव आदि फीडरों की आपूर्ति गुल हो गई थी। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि पेड़ हटवाकर आवागमन सुचारु कराया गया। बिजली आपूर्ति की बहाली को लेकर विभागीय कर्मचारी लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें