फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाल सदन की बाउंड्री के भीतर से गिरा पेड़, क्रेटा कार क्षतिग्रस्त

Thu, 26 Sep 2024 06:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के कोतवाली रोड़ स्थित राजकीय बाल सुधार गृह में लगा गुलमोहर का पेड़ बुधवार की दोपहर में अचानक से बाउंड्री क्षतिग्रस्त करते हुए सड़क पर जा गिरा। पेड़ के नीचे बाउंड्री से सटाकर खड़ी की गई एक क्रेटा कार भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रहा कि उस मार्ग पर चहल-पहल नहीं थी। शहर के व्यस्त इलाके में अचानक सड़क पर पेड़ गिर जाने से अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।
विज्ञापन

राजकीय बाल गृह परिसर में लगा गुलमोहर का पेड़ बुधवार की दोपहर में करीब 12:30 बजे एकाएक सड़क की तरफ़ गिर गया। जिससे परिसर का बाउंड्री वॉल टूट गया। वहीं पेड़ से दबकर एक क्रेटा कार क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ की चपेट में आने से सामने से गुजरा विद्युत तार भी टूट गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जबकि उस सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया। इधर पेड़ को गिरता देख मौके पर आफरा-तफरी मच गई। गनीमत रहा कि उसकी जद में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। सूचना पर पहुंचे स्थानीय सभासद ने इसकी जानकारी पालिका के कर्मचारियों को दी, जिसके के बाद पालिका के कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर किनारे किया और आवागमन शुरू हुआ। वहीं पास ही एक रेस्टोरेंट के काम कर रहे कारीगर भी बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर पहुंचे सभासद मनोज गोयल ने स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों को बुलाकर पेड़ कटवा कर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें