देवरिया। तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र के गढ़रामपुर फीडर से जुड़े अमवा गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को फिर जल गया। जिससे गांव की आपूर्ति ठप हो गई है।
ॉएक माह पूर्व यह ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे ठीक कराने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ढीले और लकड़ी के जर्जर बिजली पोलों से सप्लाई की जाती है, जिससे आए दिन शॉर्ट सर्किट होती रहती है।