सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार में सोहनपुर कोठा मार्ग सौ केवी के लगे ट्रांसफाॅर्मर को अराजक तत्वों ने रात करीब 11 बजे के ईंट से मारकर दो खूंटी को तोड़ दिया। इसके बाद ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई और पूरे गांव की सप्लाई बंद हो गई। विद्युत विभाग के जेई अवधेश प्रसाद ने बताया कि अराजक तत्वों की हरकत के कारण ट्रांसफार्मर खराब हुआ है, जिससे बिजली विभाग को क्षति पहुंची है। समस्या के समाधान होने में कुछ समय लग सकता है।