फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफॉर्मर जला, चुरिया गांव में एक सप्ताह से आपूर्ति ठप

Sun, 06 Aug 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लार क्षेत्र के खेमादेई सब स्टेशन के चुरिया गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह पहले जल गया। इसके बाद से 180 परिवार अंधेरे में हैं। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। ट्रांसफाॅर्मर न बदले जाने को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। आधा गांव अंधेरे में डूब गया है। बिजली के अभाव में जहां लोग चैन की नींद सो नहीं पा रहे हैं,वहीं पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। जिन लोगों ने इंवर्टर लगा रखा है उसकी बैटरी चार्ज न होने के कारण शो पीस बन गया है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्राम प्रधान सुनील,भानु सिह, अरूणसिंह, हेमंत यादव, मनीष सिंह, विरू सिंह, रंजन सिंह, मजीद अंसारी आदि लोगों ने जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें