फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दस दिनों से जला ट्रांसफाॅर्मर, अंधेरे में तीन हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। विकास खंड के ग्राम सरया में लगा 65 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर दस दिनों से जला हुआ है। शिकायत के बाद भी अब तक इसे बदला नहीं गया है। इससे उपभोक्ता अंधेरे में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र भिंगारी बाजार से सरया की विद्युत आपूर्ति संचालित की जाती है। 10 जुलाई को सरया में लगा 65 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर अचानक धू-धूकर जल गया है। उसी दिन से गांव की तीन हजार आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। उमस भरी इस गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दिन तो लोग किसी तरह काट ले रहे हैं, लेकिन रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रात में बच्चों और महिलाओं को हो रही है। मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों का आपस में जुड़ा नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा है। गांव के नईमुद्दीन, कित्ताब्बूदीन, सफीज़ अहमद, हरिनारायण आदि ने बताया की कई बार भाटपाररानी और भिंगारी विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। जबकि प्रदेश सरकार का 24 घंटे के अंदर ट्रांसफाॅर्मर बदलने का निर्देश है। इस मामले में दस दिन बाद भी कुछ नहीं हुआ। उधर एसडीओ विद्युत भाटपाररानी कांतानाथ पांडेय ने बताया कि यह प्रक्रिया में है। जल्दी ही ट्रांसफाॅर्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें