फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच दिनों से जला ट्रांसफ़ॉर्मर, 250 घरों की बिज़ली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनघाट। लार थाना क्षेत्र के खेमादेई विद्युत उपकेंद्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चुरिया का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले से जल गया। जिससे पंद्रह सौ लोग इस उमस भरी गर्मी में जीने के मजबूर है। शासन के आदेश के अनुसार जले ट्रांसफ़ॉर्मर 24 से 48 घंटे में बदलना है। बावजूद इसके विभाग द्वारा पांच दिन पहले जला ट्रांसफ़ॉर्मर अभी तक नहीं बदला गया। बिजली के अभाव में लोगों की दिनचर्या ख़राब हो गई है। चुरिया निवासी विनय सिंह, शिवम सिंह, प्रमोद सहनी आदि लोगों ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है। विद्युत उपकेंद्र खेमादेई के प्रभारी जेई गोरख गुप्ता ने बताया कि जले हुए ट्रांसफ़ॉर्मर की जानकारी मुझे नहीं है। खेमादेई गांव के ट्रांसफ़ॉर्मर जलने की शिकायत मिली है, जिसको बदलवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें