फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फिर जला खुशीटोला में लगा 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर

Fri, 08 Mar 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जन नहीं है
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा उपकेंद्र के बेलही गांव के खुशी टोला में लगा 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर एक बार फिर तेज आवाज के साथ जल गया। 21 फरवरी को भी इस गांव का ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। उसको बदल कर बिजली निगम ने 27 फरवरी को दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था।
ट्रांसफाॅर्मर के जलने से गांव के 30 घरों की आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज करने दूसरे गांवों में जाने को विवश होना पड़ रहा है़। ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों से 10 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की जगह क्षमता का वृद्धि कर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरकुलवा बिजली उपकेंद्र के बंजरिया फीडर अन्तर्गत खुशी टोला में करीब 30 घरों की सप्लाई के लिए एक 10 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। ओवरलोड के चलते यह ट्रांसफाॅर्मर बार-बार जल जा रहा है। ग्राम प्रधान बृजनारायण यादव ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से बार-बार लिखित शिकायत की है। कोई सुनवाई नहीं होती है। गांव के अभिषेक यादव, श्यामसुंदर, यादव, राम ज्ञान यादव, अमित यादव, मुन्ना यादव, नमूना यादव, बृजेश यादव, सुरेंद्र यादव आदि ने ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें