फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। धरमेर गांव के समीप रेल ट्रैक के किनारे एक बुजुर्ग का शव बुधवार को पुलिस ने बरामद किया है। शव क्षत विक्षत होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भटनी वाराणसी रेलखंड पर मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव के सामने रेलवे लाइन के किनारे क्षत विक्षत शव देखकर कीमैन ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। एसआई मनोज प्रजापति ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें