फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर पलटा ट्रेलर बाल-बाल बचे लोग

Fri, 21 Feb 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया मल्ल चौराहा के करीब बृहस्पतिवार को एक लदा ट्रैक्टर - ट्रेलर अचानक पलट गया। संयोग ठीक रहा कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। चालक और ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर भी बाल-बाल बच गए। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के परसिया मल्ल चौराहा के पास बृहस्पतिवार की शाम को ट्रैक्टर ट्रेलर पर भूसा लाद कर पास के पेपर मिल पर लेकर जा रहा था। मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गया। संयोग ठीक रहा कि इसकी चपेट में कोई राजगीर नहीं आया। ट्रैक्टर चालक और उस पर बैठे मजदूर भी बाल - बाल बच गए। इस तरह यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रेलर हटवाकर आवागमन सुचारू रूप से ठीक कराया। सदर कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि परसिया के पास ट्रैक्टर ट्रेलर भूसा लाद कर जा रहा था जो पलट गया। कोई हताहत नहीं हुआ। सब बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें