फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नूरीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर लग रहा जाम

Sun, 18 Oct 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर के बाईपास रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते इन दिनों कस्बे में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। रूट डायवर्जन का पालन नहीं होने से नगरवासियों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भटनी नगर के बाईपास रोड पर करीब 38 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था पहले से ही प्रभावित है। अब त्योहार के कारण बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन नहीं होने से बड़े और छोटे वाहन नगर के मुख्य मार्गों पर पहुंच जा रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।
नगर के 116 नंबर रेलवे क्रॉसिंग और नूरीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें