बरहज के बेलडॉड़-देवरिया मार्ग पर गिरी पेड़ की डाली को काटकर हटाते वनकर्मी संवाद
- फोटो : udhampur news
बरहज। बेलडॉड़-देवरिया मार्ग पर सोमवार को पेड़ की मोटी डाली टूटकर एक चार पहिया वाहन पर गिर गई। संयोग रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पेड़ का मलबा हटाए जाने तक करीब दो से ढाई घंटे तक आवागमन ठप रहा। बेलडॉड़ मोड़ के निकट सड़क के किनारे सुबह एक पेड़ की डाली टूटकर एक चारपहिया वाहन पर गिर गई। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया था। लोगों के अनुसार चारपहिया वाहन पर पेड़ की डाली गिरती देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने किसी तरह वाहन में बैठे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई थी। जाम में सवारी गाड़ियों के अलावा स्कूली बसें भी फंसी हुई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने सड़क से पेड़ की डाली हटाकर आवागमन शुरू कराया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। पेड़ की टहनियों को हटवाकर जाम खाली कराया गया। र