फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: व्यापारियों ने किया हंगामा, आयुष्मान कार्ड में हेराफेरी का आरोप

Sat, 06 Jan 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आयुष्मान कार्ड जारी करने में धांधली के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को व्यापारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। उन्होंने आयुष्मान मित्र पर रुपये लेकर अपात्रों को आयुष्मान कार्ड जारी करने का आरोप लगाया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने आरोपी आयुष्मान मित्र पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

नगर के सीएचसी से आवेदन के बाद जांच कर आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए सेंटर स्थापित किया गया है। जिसके लिए आयुष्मान मित्र तैनात हैं। भाजपा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आयुष्मान मित्र पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए रुपये की मांग कर रहे हैं। कई अपात्रों को भी आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं हो रहा। कई आवेदन पांच माह से लंबित पड़े है। सर्वर डाउन होने का बहाना बता कर वापस कर दिया जाता है।
हंगामा करने वालों में ओमप्रकाश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, मैनेजर गुप्ता, श्याम जायसवाल, उपेंद्र सिंह, प्रेम तिवारी आदि मौजूद रहे। सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. एसके राव द्वारा आरोपी आयुष्मान मित्र पर जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। अधीक्षक ने कहा कि आयुष्मान मित्र की कार्य प्रणाली को लेकर सीएमओ कार्यालय को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें