फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकादे से लौटे रहे व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तकादे से लौटे रहे व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

बघौचघाट। थाना क्षेत्र के खुनआ नाला पुल के पास मंगलवार की शाम को तकादे से लौट रहे बाइक सवार गारमेंट व्यवसायी किसी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बघौचघाट निवासी प्रेम वर्नवाल 55 वर्ष पुत्र राम अयोध्या ने कस्बे में गारमेंट की दुुकान खोल रखी थी। शाम को तगादे का पैसा वसूल करने के लिए पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर कोठी गई थे। शाम को बाइक से लौटते समय बघौचघाट कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित खुनाआ नाला के पुल के पास किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को सूचना दी और उनको पीएचसी पथरदेवा भेजने की तैयारी में थे। इसी दौरान व्यवसायी ने दम तोड़ दिया। यह खबर उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटा राजन का रो -रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें