फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करमुआ बंधे से पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत, चालक गंभीर

विज्ञापन
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के करमुवा तटबंध के रेगुलेटर के समीप पलटा हुआ ट्रैक्टर। जिसमें एक की मौ
विज्ञापन
खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर चालक के साथ जा रहा था किसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भाटपाररानी। खेत की जुताई के लिए जा रहा ट्रैक्टर बृहस्पतिवार को करमुआ बंधे से पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक और किसान को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। इसमें किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि लार सीएचसी में इलाज के बाद चालक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।



भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा गांव निवासी 58 वर्षीय गांधी साहनी ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत की जुताई कराने के लिए दोपहर में जा रहे थे। करमुआ गांव के पास छोटी गंडक नदी के बंधे पर बने रेगुलेटर के पास उतारते समय ट्रैक्टर करीब बीस फीट नीचे जा गिरा। ट्रैक्टर में चालक और किसान दब गए। यह देख आसपास के लोग पहुंचे और ट्रैक्टर में दबे दोनों लोगों को किसी तरह बाहर निकाले। किसान गांधी साहनी की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को लार सीएचसी पर लोग लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद चालक की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बंधे से ट्रैक्टर उतारते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन






खेत की जुताई के लिए घर से निकला था किसान

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के करमुआ तटबंध पर ट्रैक्टर पलटने से किसान गांधी साहनी की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। किसान घर से खेत की जुताई कराने की बात कह निकला था। किसान का इकलौता बेटा दिलीप साहनी है जो राजमिस्री का काम करता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें