फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक मरम्मत का कार्य शुरू, देर से चलीं ट्रेनें

Sun, 22 Dec 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी/देवरिया। नूनखार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक अनुरक्षण के कार्य चलने के कारण गोरखपुर और भटनी रेलवे स्टेशन के बीच कई ट्रेनें विलंब से गईं।
विज्ञापन

ब्लॉक के चलते दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को भटनी स्टेशन पर आधे घंटे तक रोकना पड़ा। इस कार्य के चलते अन्य कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा और रेल सुविधाएं बढ़ाने को नूनखार रेलवे स्टेशन के यार्ड में कार्य चल रहा है। इसके लिए कई ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया गया है। साथ ही गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ब्लॉक के कारण प्रतिदिन विभिन्न ट्रेन विलम्ब से चल रही है। शनिवार को दरभंगा-नई दिल्ली सुपरफ़ास्ट बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे, बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे, संभलपुर सिटी से गोरखपुर जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर गई। ट्रेनें देर से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें