हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा पर नई व्यवस्था लागू
संवाद न्यूज एजेंसी, देसही देवरिया। हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन मालिकों को शनिवार से टोल टैक्स की बढ़ी कीमतें अदा करनी होगी। मारुति और कार जैसी छोटी गाड़ियों को इस दायरे से बाहर रखा गया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन मालिकों को अब आज से बढ़ी टोल टैक्स बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा। मारुति और कार को बढ़ी फास्ट टैग टैक्स से बाहर रखा गया है। नई बदलाव व्यवस्था के अनुसार मिनी बस और मिनी ट्रक पर 95 रुपये की जगह अब 100 रुपए, बड़ी बस और ट्रक पर - 2 एक्सल पर 200 रुपये की जगह अब 210 रुपये, ट्री एक्सल पर 215 रुपये की जगह 225 रुपये, चार से छह एक्सल पर 310 रुपये की जगह अब 325 रुपये चुकाने होंगे। इस संबंध में टोल प्लाजा प्रबंधक उदय चंद ने बताया कि बढ़ी हुई टैक्स दर एक अप्रैल से लागू हो कर दी गई है। मारुति व कार को इस दायरे से बाहर रखा गया है। बाकी गाडि़यों पर 10 -15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।