फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आरोग्य पाठशाला में निरोग रहने के दिए जाएंगे टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीडीओ ने ई आरोग्य पाठशाला का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में आरोग्य पाठशाला का शुभारंभ मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में सीडीओ रविंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर तैनात सीएचओ को विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से बीमारियों के इलाज के लिए पाठशाला चलाई जाएगी। सीडीओ ने कहा कि जिले के लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए सभे पढ़े सभेेे पढ़ाई देवरिया के स्वस्थ बनाई स्लोगन के साथ सीएमओ की एक अच्छी पहल है। उन्होंने ने कहा कि इस पाठशाला के माध्यम से गांव के लोगों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अच्छे से अच्छा इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि आरोग्य पाठशाला कक्ष में एक स्क्रीन लगाई गई है। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की सप्ताह में दो दिन दोपहर बाद तीन से चार बजे तक एक घंटे पाठशाला चलेगी। इको इंडिया संस्था के सहयोग से एक साथ 300 लोगों को एक ही प्लेटफार्म पर जोड़ा जाएगा। जिसमें डॉक्टर, सीएचओ को विभिन्न बीमारियों के इलाज के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही सीएचओ की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा भोजपुरी में भी पाठशाला चलाई जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, विश्वनाथ मल्ल, हेमनरायण पांडेय और वर्षा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें