फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे तीन युवक हादसे में घायल

Sat, 04 Oct 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना।
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन कर घर लौट रहे तीन युवक पेड़ से टकराकर डीजे के साथ सड़क पर गिर पड़े। हादसे में तीनों को गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस पर लाद कर तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां एक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी युवक गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को मैजिक से लेकर पटनवा पुल स्थित छोटी गंडक नदी में विसर्जन के लिए गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद ग्रामीण वहां से देर शाम वापस लौट रहे थे। वाहन पर डीजे का साउंड ऊपर तक बंधा हुआ था। अभी वह देवरिया कसया मार्ग स्थित कोटवा मोड और पटनवा पुल के बीच पहुंचे थे कि वहां साइड लेने के लिए सड़क के किनारे चला गया। इसी दौरान साउंड पेड़ की एक डाल से टकरा गया। साउंड के साथ ही गांव निवासी विवेक 18 वर्ष अनूप 19 वर्ष और रितेश 19 वर्ष सड़क पर जा कर गिर गए। हादसे में तीनों को गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों ने तीनों को एंबुलेंस पर लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। जहां रितेश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें